इराक से लौटकर आया था भांजा उसके प्यार में पड़ गई मामी, सास को पता चली ये कहानी तो खिला दी उसे 'कड़वी रोटी'
Lucknow Crime News: लखनऊ के काकोरी में बहू शालिनी ने अपने भांजे करण के साथ मिलकर सास की जहर देकर हत्या कर दी. अवैध संबंधों का विरोध करने पर रची गई थी साजिश. पुलिस ने शव कब्र से निकाला.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
लखनऊ के इब्राहिमगंज गांव में एक बहू ने अपने प्रेमी (जो रिश्ते में उसका भांजा लगता है) के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है और शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या की एक नाकाम कोशिश के बाद दूसरी बार रोटी में जहर मिलाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया. इस सनसनीखेज खुलासे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है.