दिल्ली की हिना ने बागपत के सिपाही श्रीकांत संग ऐसा क्या कर दिया की उसको हुई जेल, ये कलमा पढ़वाने वाला आरोप क्या है?
ADVERTISEMENT
बागपत के कांस्टेबल श्रीकांत ने दिल्ली की हिना और उसके साथियों पर हनीट्रैप, ठगी और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में तैनात कांस्टेबल श्रीकांत ने दिल्ली की एक महिला और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. सिपाही का आरोप है कि उसे साजिश के तहत फंसाकर पहले जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया गया और फिर केस खत्म करने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे गए.