Barabanki News: बाराबंकी के कौटिल्य निशांत शुक्ला बने असिस्टेंट कमिश्नर, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
Barabanki News: बाराबंकी के रामनगर तहसील स्थित ग्राम हथोइया में PCS में असिस्टेंट कमिश्नर (SGST) पद पर चयनित कौटिल्य निशांत शुक्ला के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया. ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं से उनका सम्मान किया और उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया.
ADVERTISEMENT

Barabanki News: बाराबंकी तहसील रामनगर के ग्राम पंचायत हथोईया, में रविवार को उस समय गौरवपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब PCS में असिस्टेंट कमिश्नर (SGST) पद पर चयनित गांव के होनहार सपूत कौटिल्य निशांत शुक्ला के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य अतिथियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया.