Gonda News: गोण्डा में ASP मनोज रावत का विदाई समारोह, संभालेंगे सम्भल की जिम्मेदारी
Gonda News: गोंडा में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत के सम्भल स्थानांतरण पर रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया. पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल सहित कई अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समारोह भावनात्मक माहौल में सम्पन्न हुआ.
ADVERTISEMENT

Gonda News: तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत के जनपद सम्भल स्थानांतरण के अवसर पर रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.