लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ की सैयद उजमा वक्फ बिल विरोध को लेकर बना रही थी ‘भीड़ जमा’ रणनीति, पुलिस को पता चला तो लेने के देने पड़े

Lucknow News: जब लखनऊ में सीएए-एनआरसी कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए थे तो सैयद उजमा परवीन ने ही उसकी अगुवाई की थी. उस समय भी पुलिस की नजर इनपर थी. अब वक्फ बिल को लेकर सैयद उजमा परवीन बड़ी योजना बना रही थी.

ADVERTISEMENT

Lucknow, Lucknow News, Lucknow Viral News, Lucknow Police, UP News, waqf bill, लखनऊ, लखनऊ न्यूज, लखनऊ पुलिस, लखनऊ वायरल न्यूज, लखनऊ वक्फ बिल, वक्फ बिल, यूपी न्यूज
Lucknow
social share
google news

Lucknow News: लोकसभा-राज्यसभा में पास होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी वक्फ संशोधन बिल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. इसके बाद ये बिल कानून बन गया है. मगर वक्फ बिल का मुस्लिम संगठनों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है. इस विरोध को देखते हुए कई प्रदेशों की पुलिस अलर्ट पर है. उत्तर प्रदेश का प्रशासन भी पैनी नजर रख रहा है. इसी बीच यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने सैयद उजमा परवीन को 10 लाख का नोटिस भेजा है और उन्हें हाउस अरेस्ट भी कर लिया है.