लेटेस्ट न्यूज़

विधवा के साथ लिव-इन में रहता और बेटी के साथ करता था गलत काम! घर में 3 CCTV भी... सूर्य प्रताप सिंह के मर्डर की पहेली सुलझी?

अंकित मिश्रा

Lucknow News: रविवार के दिन लखनऊ में सूर्य प्रताप सिंह नामक शख्स की हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप सूर्य की लिव इन पार्टनर पर है. इस बीच महिला ने पूरी कहानी सुनाई है कि आखिर उसने सूर्य को दर्दनाक मौत क्यों दी. खबर में विस्तार से पूरा मामला पढ़िए.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में प्रेमिका और सूर्य प्रताप सिंह
तस्वीर में प्रेमिका और सूर्य प्रताप सिंह
social share

Lucknow Crime: लखनऊ का सालारगंज. यहीं सूर्य प्रताप सिंह अपने से बड़ी उम्र की प्रेमिका संग लिव इन में रहता था. दोनों के साथ महिला की पहली शादी से हुईं बेटियां भी रहती थीं. रविवार को घर में चारों के बीच विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने अपनी दोनों बेटियों को सूर्य प्रताप सिंह के हाथ पकड़ने को कहा. दोनों बेटियों ने वही काम किया जो मां ने उनसे करने को कहा. फिर प्रेमिका ने सूर्य प्रताप के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. सूर्य की मौत हो गई. सवाल यही है कि सूर्य की हत्या क्यों की गई. इसका जवाब अब सामने आ गया है. खुद महिला ने बताया है कि सूर्य को उसने अपनी बेटियों के संग मिलकर क्यों मारा है.

यह भी पढ़ें...