समाजसेवी विजय उपाध्याय का सड़क दुर्घटना में निधन, गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए लंबे समय तक किया काम
Lucknow news: लखनऊ के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से रिटायर्ड और लंबे समय से समाजसेवा से जुड़े रहे विजय कुमार उपाध्याय का निधन हो गया.
ADVERTISEMENT

Vijay Upadhyay file pic.
Vijay Upadhyay: लखनऊ के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से रिटायर्ड और लंबे समय से समाजसेवा से जुड़े रहे विजय कुमार उपाध्याय का निधन हो गया. एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद विजय उपाध्याय कोमा में चले गए थे. डॉक्टरों ने बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया. नौकरीपेशा जिंदगी से से रिटायरमेंट लेने के बाद Vijay Upadhyay ने पूरी तरह अपना जीवन समाजसेवा को समर्पित कर रखा था. उनके निधन का समाचार पाकर उनको जानने वाले और उनके काम को समझने वाले एक बड़े समाज में शोक की लहर है.

