लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में RSS शाखा पर पत्थर चलाने और धमकी देने वालों के बारे में क्या पता चला, ये साकिब कौन है?

UP News: लखनऊ में संध की शाखा पर पथराव किया गया है. पथराव करने का आरोप साकिब नाम के युवक पर लगाया गया है. जानिए अभी तक इस केस में क्या सामने आया है.

ADVERTISEMENT

Lucknow
Lucknow
social share
google news

UP News: अगर आप RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में थोड़ा भी जानते होंगे तो आपको संघ की शाखा को भी जानते होंगे. प्रदेश के हर शहर, हर कस्बे और ज्यादातर गांव में संघ के स्वयं सेवक शाखा लगाते हैं. मगर अब इसी शाखा को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हंगामा हो गया है. दरअसल यहां संघ की शाखा पर पथराव किया गया है.