लखनऊ में पार्किंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों की मौत और एक घायल
लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र में गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई. फायरिंग में शम्भू, शिवेंद्र और सुयश गंभीर रूप से घायल हुए थे. तीनों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
ADVERTISEMENT

Lucknow Firing News: लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र में गाड़ी की पार्किंग को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. फायरिंग में शम्भू, शिवेंद्र और सुयश गंभीर रूप से घायल हो गए थे. तीनों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, शम्भू के सीने में गोली लगी थी, जबकि शिवेंद्र और सुयश के सिर में गोली मारी गई थी. तीनों की हालत गंभीर थी. ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने तीनों की मौत की पुष्टि की है.
डीसीपी वेस्ट जितेंद्र ने बताया कि पार्किंग विवाद में फायरिंग हुई थी. पुलिस के मुताबिक, मामले में मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है.
फिलहाल विवाद की वजह और फायरिंग से जुड़ी अन्य परिस्थितियों के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(खबर को अपडेट किया जा रहा है.)
