लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में शादी के तीन महीने बाद मुस्कान की होटल में मौत, पिता बोला- 'दामाद ने की है हत्या'

Jhansi News: झांसी के सीपरी स्थित ऋषभ होटल में 28 वर्षीय मुस्कान सिमौलिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें वह कमरे के दरवाजे के पास गिरती नजर आ रही हैं.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Jhansi News: पति के साथ होटल पहुंची, फिर कमरे के अंदर घुसी ही थी कि कुछ सेकंड में मौत हो गई. उत्तर प्रदेश के झांसी से एक चौंकाने वाला सामने आया है. यह घटना 24 अक्टूबर की है. सीपरी बाजार स्थित ऋषभ होटल में 28 साल की मुस्कान सिमौलिया की शादी के महज तीन साल बाद ही संदिग्थ परिस्थितियों में मौत हो गई. मौत से ठीक पहले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

फुटेज के अनुसार मुस्कान पति के साथ होटल पहुंची. पति नीलेश होटल के कमरे में पहले घुसा, इसके बाद मुस्कान कमरे में गई. लेकिन वह जैसे ही कमरे में घुसी, उसकी मौत हो गई. मृतका के पिता रामजी लाल ने बैंक मैनेजर पति नीलेश पर हत्या का आरोप लगाया है. हालांकि पति के अनुसार वह अचानक जमीन पर गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हुई है. बहरहाल पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की आगे जांच की जा रही है. 

पिता ने दामाद पर लगाया आरोप

मृतका के पिता रामजी लाल अहिरवार ने अपने दामाद नीलेश पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी 29 जून को मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले नीलेश से हुई थी. पिता का कहना है कि शादी के बाद मुस्कान को पता चला था कि नीलेश पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी इंदौर में रहती है. पिता का आरोप है कि इसी बात को लेकर दामाद उनकी बेटी को अक्सर परेशान करता था. पिता का दावा है कि नीलेश ने मुस्कान का मुंह पकड़कर दीवार में मारा, जिससे सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई.

होटल का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

बता दें इस पूरी घटना का 47 सेकंड का एक सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लोग होटल की गैलरी से कमरे की तरफ जा रहे हैं. इसके बाद दो लोग कमरे में घुसते हैं और जैसे ही पीछे से मुस्कान आती है, वह अचानक कमरे के दरवाजे के बाहर गिर पड़ती है. इसके तुरंत बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हिरासत में पति, पुलिस की जांच

झांसी की पुलिस अधीक्षक प्रीति सिंह ने बताया कि पुलिस को जिला अस्पताल से एक महिला के मृत अवस्था में लाए जाने की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां मृतका का पति भी मौजूद था. पूछताछ के दौरान पति ने बताया कि वे दोनों ऋषभ होटल के कमरा नंबर 212 में रुके थे और सुबह चेकआउट करते समय उसकी पत्नी अचानक गिर पड़ी. पुलिस ने होटल का निरीक्षण करके सीसीटीवी फुटेज की जांच की है. फिलहाल पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हुए बवाल पर अजय राय ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, बोले- कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जा रहा