लखनऊः सपा MLA के आवास में घुस कौन तोड़ गया टोंटी? FIR के बाद जांच कर रही पुलिस
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के विधायक आरके वर्मा ने अपने सरकारी आवास के बाथरूम की टोटी तोड़ने, पाइपलाइन को उखाड़ने, गद्दे फाड़ने का आरोप लगाया…
ADVERTISEMENT

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के विधायक आरके वर्मा ने अपने सरकारी आवास के बाथरूम की टोटी तोड़ने, पाइपलाइन को उखाड़ने, गद्दे फाड़ने का आरोप लगाया है. इसकी जानकारी उन्हें नजदीकी गौतम पल्ली थाने पर दी है. पुलिस के मुताबिक टोटी चोरी नहीं हुई है, घर के अंदर ही पड़ी हुई है और पानी आने-जाने वाली चीजों में तोड़फोड़ की गई है, जिसकी जांच की जा रही है. मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जा रही है.

