लखनऊ: 13 साल की नाबालिग बेटी से करता था रेप? पत्नी ने किया पति के खिलाफ केस, जानें मामला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (lucknow News) के काकोरी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक कलयुगी…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (lucknow News) के काकोरी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक कलयुगी बाप अपनी 13 साल की बेटी का पिछले 6 महीने से रेप कर रहा था. शख्स बेटी के साथ कथित तौर पर तब रेप करता था, जब उसकी पत्नी घर पर नहीं होती थी. आरोप यह भी कि शख्स की अपनी और बेटियों पर भी नजर थी. मिली जानकारी के अनुसार, हिम्मत कर पीड़िता की मां ने पिता के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया. वहीं, अब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.