लखनऊ: अस्पताल में तीमारदार की जमकर हुई पिटाई, पर क्यों? ब्रजेश पाठक ने लिया ये एक्शन
Lucknow News: लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां फैजुल्लागंज स्थित एक निजी अस्पताल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.…
ADVERTISEMENT

Lucknow News: लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां फैजुल्लागंज स्थित एक निजी अस्पताल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक शख्स की कपड़े उतरवाने के बाद बेल्ट से पिटाई की जा रही है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अस्पताल की महिला कर्मचारी युवक की बेल्ट से पिटाई कर रही हैं और अन्य लोगों से रस्सी मंगवा रही है, ताकि उसे रस्सियों से बांधा जा सके. आरोप है कि अस्पताल के बिल को लेकर अस्पताल कर्मियों ने तीमारदार की पिटाई की है.