लेटेस्ट न्यूज़

मैनपुरी उपचुनाव: बृजेश पाठक बोले- यूपी में सपा सरकार के समय अपराधी ‘मिनी सीएम’ बन गए थे

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने कहा है कि राज्य की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के समय प्रदेश के हर जिले…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने कहा है कि राज्य की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के समय प्रदेश के हर जिले में अपराधी ‘मिनी सीएम’ बन गए थे.

पाठक ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार आते ही गुंडे, माफिया और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई जिसका परिणाम यह हुआ कि गुंडे, बदमाश या तो जेल के भीतर पहुंच गए या राज्य छोड़कर भाग गए.

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शुक्रवार को मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में कुसमरा व करहल में जनसभाओं को सम्बोधित किया. पाठक ने कहा कि सपा की सरकार के दौरान अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था और वे ‘खाली प्लॉट हमारा है’ जैसे नारे लगाते थे, वे हर जिले में ‘मिनी सीएम’ बन गए थे.

उन्होंने कहा कि मैनपुरी की जनता इस बार परिवारवाद पर नहीं बल्कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के विकास पर मुहर लगाने जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिला है और मैनपुरी में इस बार कमल खिलना तय है.

पाठक ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव से लेकर उनके सारे परिवार को नुक्कड़ सभाएं करनी पड़ रही हैं और अपने शासनकाल में जिनकी उपेक्षा की, उन्हीं से आज गली-गली वोट मांगने पड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इससे साफ है कि समाजवादी पार्टी की जमींन खिसक चुकी है. आज चाचा-भतीजा भले एक हुए हों परन्तु दोनों मिलकर भी सपा की हार को नहीं टाल सकते.’’

मैनपुरी उपचुनाव: बृजेश पाठक बोले- शिवपाल सिंह और अखिलेश के साथ आने से कोई फर्क नहीं पड़ता