UPTak Baithak Logo

लखनऊ: जेई, उनकी पत्नी-बेटी की मौत मामले में पुलिस ने बरामद किया दूसरा ‘सुसाइड नोट’

Lucknow News: लखनऊ में नलकूप विभाग के जेई, उनकी पत्नी और बेटी की मौत के मामले में एक नया मोड़ आया है. मामले में पुलिस…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow News: लखनऊ में नलकूप विभाग के जेई, उनकी पत्नी और बेटी की मौत के मामले में एक नया मोड़ आया है. मामले में पुलिस ने एक और कथित सुसाइड नोट बरामद किया है. कथित सुसाइड नोट के मुताबिक, मृतक जेई के भाई राजू के ऊपर आरोप लगाया गया है कि उसने जमीन गलत तरीके से बेच दी और उसका पैसा उसने ले लिया था. वहीं जब घर के सभी लोग अंतिम संस्कार के लिए बाहर गए थे, तब चोरों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को भी अंजाम दिया था.