लेटेस्ट न्यूज़

युवती के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर युवक बोला- मेरी नहीं हो सकती तो किसी की नहीं होने दूंगा

यूपी में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मिशन शक्ति अभियान’ चलाया जा रहा है. इसके बावजूद भी प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

यूपी में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मिशन शक्ति अभियान’ चलाया जा रहा है. इसके बावजूद भी प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध नहीं थम रहे हैं. ताजा मामला लखनऊ से सामने आया है, जहां एक युवती ने फेसबुक, इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती के बाद जब युवक से रिश्ता बढ़ाने से मना किया तो उसने युवती के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया. इसके बाद आनन-फानन में युवती को ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया, जहां युवती का इलाज किया जा रहा है. मामले में पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ की जानकीपुरम थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ग्रेजुएशन की छात्रा है. पास में रहने वाले शुभम से उसकी इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए दोस्ती होने के बाद बातचीत होती थी. शुभम के इरादे नेक ना जानकर युवती ने उससे दूरी बना ली थी. युवती अपने अन्य दोस्तों से भी बात करती थी, जिस पर शुभम को आपत्ति होती थी.

शुक्रवार, 8 अक्टूबर को युवती अपने घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थी. आरोपी युवक ने युवती का पीछाकर उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ ब्लेड से हमला कर दिया. इस दौरान युवक ने यह भी कहा कि तुम मेरी नहीं हो सकती, तो किसी की नहीं होने दूंगा. इसके बाद वह फरार हो गया.

इस मामले में डीसीपी नॉर्थ जोन देवेश पांडे ने बताया, “युवती के मना करने के बावजूद भी आरोपी युवक लगातार युवती के संपर्क में रहने की कोशिश कर रहा था. युवती के चेहरे पर ब्लेड से वार किया गया है. परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, उसकी तलाश की जा रही है.”

नोएडा-गाजियाबाद में फेसबुक से चलाते थे क्राइम का नेटवर्क, यूं लोगों को बनाते थे निशाना