लेटेस्ट न्यूज़

होटल में 6 घंटे तक लड़के के साथ रही समरीन, फिर 10वीं मंजिल से गिरी, लखनऊ में 11:46 बजे किया था चेक-इन!

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ओमेक्स न्यू हजरतगंज परिसर स्थित होटल में एक 24 साल की लड़की की दसवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. मृतका की पहचान समरीन के रूप में हुई है, जो लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र की निवासी थी.

ADVERTISEMENT

Lucknow Samreen Death Case
Lucknow Samreen Death Case
social share
Google CTA

Lucknow Samreen Death Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ओमेक्स न्यू हजरतगंज परिसर स्थित होटल में एक 24 साल की लड़की की दसवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. मृतका की पहचान समरीन के रूप में हुई है, जो लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र की निवासी थी. घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक समरीन दोपहर करीब 11:46 बजे अवनीश नाम के युवक के साथ होटल के कमरा नंबर 1037 में पहुंची थी. युवक सुल्तानपुर का निवासी बताया गया है. युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. 

होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज ने पुलिस को दी सूचना

डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक रविवार शाम करीब 6:34 बजे ओमेक्स न्यू हजरतगंज परिसर स्थित होटल 'सेलेश्टियल' के सिक्योरिटी इंचार्ज ने पुलिस को घटना की सूचना दी. जानकारी मिलते ही सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. शुरुआती जांच में सामने आया कि समरीन और अवनीश दोपहर में होटल के कमरा नंबर 1037 में दाखिल हुए थे. इसके बाद शाम करीब 6 बजे युवती संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे से नीचे गिर गई. ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है. घटना के बाद होटल परिसर में पुलिस ने जांच-पड़ताल की.

यह भी पढ़ें- शरीर पर लिपस्टिक और... लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत के बाद पता चली ये नई कहानी!

 

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को भी बुलाया. टीम ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की तथा वैज्ञानिक साक्ष्य सुरक्षित किए. पुलिस होटल में ठहरे युवक और युवती से जुड़ी जानकारी जुटा रही है. कमरे में मौजूद रहे अवनीश से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों के बारे में जानकारी मिल सके. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि समरीन दसवीं मंजिल से कैसे नीचे गिरी. अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच के दौरान घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और संबंधित लोगों से मिली जानकारी को ध्यान में रखा जाएगा.

आत्महत्या, हादसा या कोई दूसरी वजह?

डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है. फिलहाल घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है. उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवती ने दसवीं मंजिल से छलांग लगाई थी, वह किसी हादसे का शिकार हुई या घटना के पीछे कोई दूसरी वजह थी. अभी तक मौत की परिस्थितियों को लेकर अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है. पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले से जुड़े तथ्यों का पता चल सकेगा.

यह भी पढ़ें- श्रद्धा दुबे के फ्लैट पर खास लोगों का था आना-जाना, मॉडलिंग से रंगदारी तक... लखनऊ में शिवा डेथ केस की जांच में खुले कई राज!