UPTak Baithak Logo

लखनऊ में 500+ छात्रों से फीस वसूली, फिर कोचिंग संचालक हो गया फरार! गैलेक्सी क्लासेज के स्टूडेंट्स ने किया हंगामा

लखनऊ के कपूरथला इलाके में कोचिंग संस्थान के अचानक बंद होने से 500 से ज्यादा छात्रों का भविष्य अधर में पड़ गया है. आरोप है कि गैलेक्सी क्लासेज के संचालक ने SSC, यूपी पुलिस और TET समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से फीस लेने के बाद कोचिंग सेंटर बंद कर दिया और फरार हो गया.

ADVERTISEMENT

Lucknow Galaxy Classes Case
Lucknow Galaxy Classes Case
social share
Google CTA

Lucknow Galaxy Classes Case: लखनऊ के कपूरथला इलाके में कोचिंग संस्थान के अचानक बंद होने से 500 से ज्यादा छात्रों का भविष्य अधर में पड़ गया है. आरोप है कि गैलेक्सी क्लासेज के संचालक ने SSC, यूपी पुलिस और TET समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से फीस लेने के बाद कोचिंग सेंटर बंद कर दिया और फरार हो गया. छात्रों के मुताबिक उनसे करीब 15 हजार रुपये सालाना फीस ली गई थी. सोमवार को जब छात्र पढ़ाई के लिए कोचिंग पहुंचे तो संस्थान बंद मिला. इसके बाद देखते ही देखते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं वहां जुट गए और प्रदर्शन करते हुए संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. परीक्षाएं नजदीक होने के कारण छात्रों में इस पूरे मामले को लेकर काफी गुस्सा देखने को मिला.