UPTak Baithak Logo

नोएडा में दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में इन बातों का जिक्र

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और 1975 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश मेहता ने नोएडा स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह करीब 75 साल के थे.

ADVERTISEMENT

 Former Delhi Chief Secretary Rakesh Mehta News
Former Delhi Chief Secretary Rakesh Mehta News (Photo Representational)
social share
Google CTA

Former Delhi Chief Secretary Rakesh Mehta News: दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और 1975 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश मेहता ने नोएडा स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह करीब 75 साल के थे. घटना थाना फेस-2 क्षेत्र की सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसायटी की है. नोएडा पुलिस के मीडिया सेल के मुताबिक, 6 सितंबर को डायल-112 के जरिए पुलिस को सूचना मिली थी कि सोसायटी में रहने वाले राकेश मेहता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही फेस-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के अनुसार, फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर पुलिस ने अंदर प्रवेश किया. घटनास्थल पर फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम ने भी जांच की.