UPTak Baithak Logo

‘इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा...’ गोरखपुर में छात्रों के धरने के बीच दरोगा ने दी धमकी, फिर ये सब पता चला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) में छात्रों के धरने के दौरान हुए हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक दारोगा भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से सख्त लहजे में बात करते दिखाई दे रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Gorakhpur Police News
Gorakhpur Police News
social share
Google CTA

Gorakhpur Police News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) में छात्रों के धरने के दौरान हुए हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक दारोगा भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से सख्त लहजे में बात करते दिखाई दे रहे हैं. वायरल वीडियो में दारोगा कथित तौर पर छात्रों को चेतावनी देते हुए कहते हैं, 'इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा... जान नहीं रहे हो, ये गोरखपुर पुलिस है.' यह मामला 8 सितंबर की दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच का बताया जा रहा है. छात्रों को धरने की जगह से हटाने की कोशिश के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी.