UPTak Baithak Logo

इटावा में 45 साल बाद दलित परिवार को वापस मिली 5 बीघा जमीन, तारीफ करते नहीं थक रहे

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के इटावा में 45 वर्षों बाद एक दलित परिवार को उनकी 5 बीघा जमीन वापस मिली. योगी सरकार के सख्त प्रशासनिक कदमों से यह संभव हुआ.परिवार की यह जीत न्याय व्यवस्था की कामयाबी और गरीबों के हक की रक्षा का उदाहरण है.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक राहत भरी खबर सामने आई है. सैफई तहसील के ग्राम नगला बने में भू-माफियाओं के डर से अपना घर-गांव छोड़कर किराए पर रहने को मजबूर एक दलित परिवार को करीब 45 सालों के लंबे इंतजार के बाद उनकी 5 बीघा जमीन का कब्जा वापस मिल गया है. वर्षों तक अधिकारियों के चक्कर काटकर हताश हो चुके इस परिवार को योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और भू-माफिया विरोधी अभियान से नया न्याय मिला है. जिस जमीन के लिए कभी परिवार के मुखिया की डिप्रेशन में मौत हो गई थी, आज उसी खेत में धान की फसल लहलहा रही है.