UPTak Baithak Logo

बुलंदशहर में दूल्हे ने निकाह में 6 सेकंड में दागीं 17 गोलियां, अब पुलिस पड़ गई पीछे!

ADVERTISEMENT

बुलंदशहर में 2022 की शादी में दूल्हे ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, वीडियो अब वायरल है और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश में है.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां अपनी ही शादी के जश्न में पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में दूल्हा सिर्फ 5 से 6 सेकंड के भीतर करीब 16 से 17 बार हवाई फायरिंग करता दिख रहा है. 4 साल पुराना यह वीडियो जब पुलिस के पास पहुंचा तो दूल्हे की मुश्किलें बढ़ गईं. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दूल्हे की तलाश शुरू कर दी है.