रेप-POSCO-SC/ST केस की धमकी, फिर मोटी रकम की करते थे डिमांड! बिजनौर में चल रहा था वसूली गैंग का बड़ा खेल!
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने ऐसे कथित गिरोह का खुलासा करने का दावा किया है, जो लोगों की पुरानी रंजिश और आपसी विवाद की जानकारी जुटाकर उन्हें मुकदमे में फंसाने का डर दिखाता था. पुलिस के मुताबिक, इसके बाद समझौता कराने या मुकदमा वापस लेने के नाम पर पैसों की मांग की जाती थी.
ADVERTISEMENT

Bijnor Crime News (Representational Photo AI Generated)
Bijnor Crime News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने ऐसे कथित गिरोह का खुलासा करने का दावा किया है, जो लोगों की पुरानी रंजिश और आपसी विवाद की जानकारी जुटाकर उन्हें मुकदमे में फंसाने का डर दिखाता था. पुलिस के मुताबिक, इसके बाद समझौता कराने या मुकदमा वापस लेने के नाम पर पैसों की मांग की जाती थी. रकम देने से इनकार करने पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराने का दबाव बनाया जाता था. इस मामले में स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना कोतवाली शहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा, अफजाल, गुड्डी, कुन्ती और प्रीति शामिल हैं. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित नेटवर्क में और कितने लोग जुड़े हैं और अलग-अलग मामलों में उनकी क्या भूमिका रही है.

