CJP के प्रदर्शन में शामिल हुआ था गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी का छात्र अक्षत त्रिपाठी, अब मिला 5 लाख का नोटिस
ग्रेटर नोएडा की गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होना भारी पड़ गया है. ग्रेटर नोएडा के कार्यपालक मजिस्ट्रेट-3 ने उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 130 के तहत 5 लाख रुपये का नोटिस जारी किया है.
ADVERTISEMENT

Akshat Tripathi (File Photo)
CJP Protest Akshat Tripathi News: ग्रेटर नोएडा की गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होना भारी पड़ गया है. ग्रेटर नोएडा के कार्यपालक मजिस्ट्रेट-3 ने उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 130 के तहत 5 लाख रुपये का नोटिस जारी किया है. पुलिस रिपोर्ट में अक्षत पर छात्रों को सरकार के खिलाफ भड़काने और उन्हें प्रदर्शन के लिए एकजुट करने का आरोप लगाया गया है. हालांकि, छात्र ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वह प्रदर्शन में शांतिपूर्ण तरीके से शामिल हुए थे. अक्षत स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की उत्तर प्रदेश स्टेट कमेटी के सदस्य भी हैं.

