बीजेपी नेता मोहसिन रजा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी अल्पसंख्यक आयोग के बने अध्यक्ष
योगी सरकार ने बीजेपी नेता मोहसिन रजा को उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है. उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिला है. रजा वक्फ संपत्तियों की कथित अनियमितताओं पर जांच और ऑडिट की मांग उठा चुके हैं.
ADVERTISEMENT

Mohsin Raza
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहसिन रजा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. मोहसिन रजा को उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही सरकार की ओर से उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी प्रदान किया गया है. योगी सरकार 1.0 में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज विभाग के राज्य मंत्री रह चुके रजा की इस नई नियुक्ति से प्रदेश की सियासत में उनका कद और भूमिका एक बार फिर बेहद अहम हो गई है.

