नोएडा DM मेधा रूपम समेत इन अफसरों की सैलरी से कटेगा 5 लाख का मुआवजा, इलाहाबाद HC ने दिया आदेश
नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा और एक्टिविस्ट आकृति चौधरी की NSA के तहत हिरासत को रद्द कर दिया. कोर्ट ने इसे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया, जिसकी वसूली जिम्मेदार अधिकारियों की सैलरी से होगी.
ADVERTISEMENT

नोएडा DM मेधा रूपम
उत्तर प्रदेश के नोएडा में मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और अधिकारियों के रवैये पर कड़ी टिप्पणी की है. कोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा और एक्टिविस्ट आकृति चौधरी को नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत हिरासत में रखने का आदेश रद्द कर दिया.

