UPTak Baithak Logo

नोएडा DM मेधा रूपम की सैलरी से कटेगा 5 लाख का मुआवजा, DU छात्रा आकृति चौधरी पर गलत NSA लगाना पड़ा भारी!

Noida DM Medha Roopam News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा श्रमिक आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की रासुका में निरुद्धि रद्द कर दी. कोर्ट ने ₹5 लाख मुआवजे का भी आदेश दिया.

ADVERTISEMENT

Medha Roopam
Medha Roopam
social share
Google CTA

Noida DM Medha Roopam News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में श्रमिक आंदोलन से जुड़े मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा और सामाजिक कार्यकर्ता आकृति चौधरी को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत उनकी निरुद्धि को अवैध करार देते हुए आदेश रद्द कर दिया है. कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अगर वह किसी अन्य मामले में वांछित नहीं हैं तो उन्हें रिहा किया जाए.