UPTak Baithak Logo

यूपी में सरकारी डॉक्टरों को 65 के बाद भी मिलेगा बड़ा मौका, अब 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों की सेवाओं को लेकर सरकार बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सेवानिवृत्ति के बाद योग्य चिकित्सकों को 70 साल की उम्र तक पुनर्नियुक्ति देने की व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Doctors Representational Photo
UP Government Doctors (Representational Photo)
social share
Google CTA

UP Government Doctors News: उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों की सेवाओं को लेकर सरकार बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सेवानिवृत्ति के बाद योग्य चिकित्सकों को 70 साल की उम्र तक पुनर्नियुक्ति देने की व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौजूदा व्यवस्था में सरकारी डॉक्टर 65 साल की आयु तक सेवाएं देते हैं. नई व्यवस्था के तहत सेवानिवृत्त होने के बाद भी योग्य डॉक्टरों को दोबारा नियुक्त कर 70 साल तक उनकी सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा. सरकार का मानना है कि इससे सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में अनुभवी चिकित्सकों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा.