UP Weather: कल यूपी में कैसा रहेगा मौसम, गोंडा, बस्ती और बहराइच समेत इन 5 जिलों में बारिश का अलर्ट!
UP Weather: यूपी में कई दिनों की मूसलाधार बारिश के बाद 9 सितंबर से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. पूर्वी जिलों में हल्की बौछारें संभव हैं, किसानों को खेतों से जलनिकासी की सलाह दी गई.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद अब 9 सितंबर को लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 9 सितंबर को प्रदेश में भारी बारिश का दौर थम जाएगा. मौसम विभाग ने 9 सितंबर के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बौछारें जरूर देखने को मिल सकती हैं. वहीं 10 और 11 सितंबर को भी पूरे प्रदेश में बारिश की आशंका नहीं है.

