लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ: 17 साल पहले हुए डबल मर्डर मामले में कोर्ट ने पिता-पुत्र को सुनाई मौत की सजा

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक स्थानीय अदालत ने 17 वर्ष पहले हुई दो लोगों की हत्या के मामले में पिता-पुत्र को…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक स्थानीय अदालत ने 17 वर्ष पहले हुई दो लोगों की हत्या के मामले में पिता-पुत्र को मौत की सजा सुनाई है. त्वरित अदालत के अपर सत्र न्यायाधीश फूलचंद कुशवाहा ने राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में बसंत सिनेमा के प्रथम तल पर बनी दुकानों पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर कृष्ण कुमार गुप्ता व उनके बेटे कपिल गुप्ता की गोली मारकर हत्या करने के जुर्म में विजय प्रकाश शर्मा व उसके बेटे धीरज शर्मा को फांसी की सजा सुनाई है.