लखनऊ: CBI कोर्ट ने डिप्टी सीएमओ वाईएस सचान की मौत मानी हत्या, पत्नी ने ये सब बताया
लखनऊ के पूर्व डिप्टी सीएमओ और एनएचआरएम घोटाले के आरोपी वाईएस सचान की 2011 में जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला एक…
ADVERTISEMENT

लखनऊ के पूर्व डिप्टी सीएमओ और एनएचआरएम घोटाले के आरोपी वाईएस सचान की 2011 में जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला एक बार फिर से तूल पकड़ता नजर आ रहा है. CBI की विशेष अदालत ने सबूतों के आधार पर मौत को प्रथम दृष्टया हत्या और साजिश का मामला माना है. साथ ही इस प्रकरण में तत्कालीन डीजीपी करमवीर सिंह, एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस वीके गुप्ता, आईजी जोन लखनऊ सुभाष और इनके अलावा तत्कालीन जेलर, डिप्टी जेलर, जेल वॉर्डन के दो रक्षा बंदी को आगामी 8 अगस्त को तलब किया गया है. इस बीच यूपी तक ने वाईएस सचान की पत्नी मालती सचान से खास बातचीत की है. मालती सचान ने कहा है कि अगर योगी सरकार में उनको न्याय नहीं मिलेगा तो फिर किसी भी सरकार में न्याय नहीं मिल पाएगा.