लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ की बैंक में दीवार काटकर 20 लॉकर खाली किए, लाखों के जेवरात और सामान चोरी

लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में एक बैंक में बड़ी चोरी. बदमाशों ने दीवार काटकर इंडियन ओवरसीज बैंक के 20 से ज्यादा लॉकर खाली किए और लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए.

ADVERTISEMENT

lucknow bank robbery
lucknow bank robbery
social share
google news

Lucknow News : लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के मटियारी इलाके में इंडियन ओवरसीज बैंक में बड़ी सेंधमारी की घटना सामने आई है. बदमाशों ने बैंक की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और 20 से ज्यादा लॉकर तोड़कर लाखों के जेवरात और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. बताया जा रहा है कि बैंक के पास स्थित एक खाली प्लॉट का इस्तेमाल कर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने प्लॉट से बैंक की दीवार तोड़ी और अंदर घुसकर लॉकर काटने के लिए विशेष उपकरणों का इस्तेमाल किया.