लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लेबर रूम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मी और सरोजिनी नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई. दमकल विभाग की सात गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लेबर रूम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मी और सरोजिनी नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई. दमकल विभाग की सात गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल आग लगने की वजह और इससे हुए नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है. मौके पर सुरक्षा कर्मी और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. घटना से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है.यह खबर शुरुआती सूचना के आधार पर प्रकाशित की जा रही है. नए अपडेट मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा....