लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में महिला IAS चैत्रा वी ने होटल कारोबारी नरेन राज पर लगाया बड़ा आरोप, पूरा मामला चौंका देगा

Lucknow Crime News: लखनऊ में IAS चैत्रा वी ने होटल कारोबारी नरेन राज पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है. यह विवाद कारोबार में घाटे और बड़े होटल व्यवसायियों से मिलवाने का दबाव बनाने के बाद शुरू हुआ.

ADVERTISEMENT

IAS Chaitra V
IAS Chaitra V
social share
google news

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है. यहां युवा कल्याण एवं पीआरडी विभाग की महानिदेशक और महिला आईएएस चैत्रा वी ने एक होटल कारोबारी पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है. आलमबाग थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, चैत्रा वी ने बताया कि होटल कारोबारी नरेन राज उनके पति हरीश कुमार के साथ होटल के कारोबार में पार्टनर है. जब कारोबार में घाटा हुआ, तो नरेन राज ने उन पर बड़े होटल कारोबारियों से मिलवाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया.