लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में सस्ते सरकारी फ्लैट दिलाने के नाम पर कर रहे फर्जीवाड़ा, ये केस जानिए और सतर्क रहिए

लखनऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है. माफिया मुख्तार अंसारी से खाली कराई गई डालीबाग की सरकारी जमीन पर बने फ्लैटों को लेकर जालसाजों ने लोगों से मोटी रकम ऐंठ लिए.

ADVERTISEMENT

Flat scam in Lucknow
Flat scam in Lucknow
social share
google news

लखनऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है. माफिया मुख्तार अंसारी से खाली कराई गई डालीबाग की सरकारी जमीन पर बने फ्लैटों को लेकर जालसाजों ने लोगों से मोटी रकम ऐंठ लिए. बसंतकुंज योजना में खुद को एलडीए का कर्मचारी बताने वाले जालसाज मोहम्मद तालिब ने 18 लोगों से करीब 26 लाख 40 हजार रुपये हड़प लिए और उन्हें फर्जी आवंटन पत्र और पंजीकरण चालान थमा दिया.