लेटेस्ट न्यूज़

मंत्री कौशल किशोर के घर युवक का शव, लड़के की मां ने चीख चीख कर पूछ लिए ये सारे सवाल

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय मंत्री सांसद कौशल किशोर के घर पर एक युवक का शव पड़ा मिला. इस घटना के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय मंत्री सांसद कौशल किशोर के घर पर एक युवक का शव पड़ा मिला. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. आपको बता दें कि जिस युवक का शव मिला है, वह केंद्रीय मंत्री के बेटे आशु किशोर का दोस्त विनय श्रीवास्तव बताया जा रहा है. मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है. वहीं, इस बीच यूपी तक ने मृतक की मां से खास बातचीत की है. मृतक की मां ने कई सवाल खड़े किए हैं, जिनका जवाब अब पुलिस को तलाशना होगा. खबर में आगे जानिए मृतक की मां ने क्या-क्या कहा?