लेटेस्ट न्यूज़

कसमंडी किला-मस्जिद में नहीं होगी बकरीद की नमाज, लखनऊ प्रशासन ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?

Kasmandi Kila Masjid dispute Lucknow: लखनऊ के मलिहाबाद स्थित कसमंडी किला-मस्जिद विवाद में प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए बकरीद पर नमाज पर रोक लगा दी है. तनाव की आशंका को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और ड्रोन से निगरानी की जा रही है.

ADVERTISEMENT

Kasmandi Kila Controversy
Kasmandi Kila Controversy
social share
Google CTA

Bakrid Namaz Ban: लखनऊ के ग्रामीण इलाके मलिहाबाद के कसमंडी किला और मस्जिद विवाद में जिला प्रशासन ने कानूनव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एक बेहद बड़ा फैसला लिया है. बकरीद के त्योहार पर किसी भी प्रकार के संभावित तनाव और टकराव को टालने के लिए प्रशासन ने विवादित स्थल पर नमाज अदा करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. इस आदेश के बाद पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी और आला प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है. दरअसल यह पूरा विवाद तब गरमाया जब पासी समाज के विभिन्न संगठनों ने इस विवादित स्थल को राजा कंसा का ऐतिहासिक किला बताते हुए इसे पूरी तरह संरक्षित करने और प्राचीन स्मारक घोषित करने की मांग तेज कर दी.