लेटेस्ट न्यूज़

लावारिस बक्सा, सिर कटी लाश और पॉलिथीन में बॉडी के टुकड़े... लखनऊ स्टेशन पर मिला महिला का शव, पर कहां है वो गायब सिर?

lucknow Crime News: लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन पर छपरा से आई ट्रेन के S1 कोच में टीन के बक्से से महिला का धड़ और बैग से हाथ-पैर मिले. सिर गायब होने से शिनाख्त में जुटी पुलिस.

ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News
social share
google news

Lucknow Crime News: लखनऊ का गोमती नगर रेलवे स्टेशन. प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के पहिये थम चुके थे. छपरा से चलकर लखनऊ तक का लंबा सफर तय करने वाली इस पैसेंजर ट्रेन के अधिकांश यात्री अपने-अपने गंतव्य की ओर जा चुके थे. बोगियां खाली हो चुकी थीं और स्टेशन पर एक अजीब सा मुसाफिरों का सन्नाटा पसर गया था. तभी रेलवे के सफाई कर्मचारियों का एक दस्ता रूटीन चेकिंग और सफाई के लिए ट्रेन के स्लीपर कोच S1 के भीतर दाखिल हुआ.