लेटेस्ट न्यूज़

Amethi Bus Fire: अमेठी में चलती रोडवेज बस में लगी भीषण आग, 42 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

Amethi News: अमेठी में शनिवार सुबह सुल्तानपुर डिपो की चलती रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. चालक की सूझबूझ से 42 यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए. देखते ही देखते बस जलकर राख हो गई, जिससे अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा.

ADVERTISEMENT

 Amethi Bus Fire News
Amethi Bus Fire News
social share
google news

Amethi News: अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती रोडवेज बस में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही बस में सवार यात्रियों, चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. हादसे में सभी 42 यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जबकि कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो गई.