लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 19 से 23 मई तक पूरे प्रदेश में चलेगी भीषण लू... इन जिलों में अलर्ट जारी

UP Weather Update: यूपी का बांदा 46.4 डिग्री के साथ देश में सबसे गर्म जिला रहा. मौसम विभाग ने 19 से 23 मई तक यूपी में भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पारा 47°C पार जा सकता है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, यूपी का बांदा जिला 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पूरे भारत में सबसे गर्म स्थान रहा. वहीं, प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी पारा 45 डिग्री के स्तर को पार कर चुका है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले पूरे हफ्ते जनता को भीषण लू का टॉर्चर झेलना पड़ेगा, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है.