लखनऊ इको गार्डन पहुंचे Cockroach Janta Party वाले अभिजीत दीपके, हाथ में संविधान देख छात्रों का हंगामा और धक्कामुक्की
Abhijit Dipke Eco Garden Lucknow: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ के इको गार्डन पहुंचे. हाथ में संविधान की किताब थामे अभिजीत दीपके का छात्रों और शिक्षकों ने किया विरोध.
ADVERTISEMENT

Abhijit Dipke Eco Garden Lucknow
Abhijit Dipke Eco Garden Lucknow: लखनऊ का इको गार्डन आज उस वक्त छावनी में तब्दील हो गया जब छात्रों के बड़े प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके अपनी टीम के साथ वहां पहुंच गए. अभिजीत दीपके के इको गार्डन आते ही वहां मौजूद छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा और समर्थकों की भारी भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. इस दौरान धरना स्थल पर माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया. एक तरफ जहां अभिजीत दीपके के समर्थक उनके साथ सेल्फी लेने और फोटो क्लिक करने के लिए उतावले दिखे, वहीं दूसरी तरफ वहां पहले से मौजूद अभ्यर्थियों और शिक्षकों ने उनके आने का कड़ा विरोध किया. प्रदर्शनकारियों का साफ कहना था कि अभिजीत दीपके के आने से उनका मुख्य मुद्दा पूरी तरह से भटक जाएगा.
