लेटेस्ट न्यूज़

गैर-सनातनियों को गेट पर कराएंगे गोमूत्र स्नान... गोगा म्हाड़ी परिसर में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर मचा बवाल

Saharanpur Crime News: सहारनपुर के गोगा म्हाड़ी परिसर में बने गोरक्ष गंगा सरोवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. हिंदू संगठनों ने गैर-सनातनियों की एंट्री रोकने की मांग की है और चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन होगा.

ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur News
social share
Google CTA

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. गंगोह रोड स्थित प्रसिद्ध श्री गोगा म्हाड़ी परिसर में बने गोरक्ष गंगा सरोवर पर हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है. आरोप है कि नगर निगम ने एक निजी कंपनी के माध्यम से इस पवित्र धार्मिक स्थल को फन पॉइंट में तब्दील कर दिया है जिसके बाद से यहां मुस्लिम समाज के लोगों की आवाजाही अचानक बढ़ गई है. इसे धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन बताते हुए हिंदू संगठनों ने जाहरवीर गोगा जी महाराज की प्रतिमा का गंगाजल से शुद्धिकरण किया और पूजा-पाठ की. इतना ही नहीं गोगा म्हाड़ी सुधार सभा ने प्रशासन को खुला अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर यहां गैर-सनातनियों का प्रवेश बंद नहीं हुआ तो वे मुख्य द्वारों पर गोमूत्र फव्वारा प्लांट लगाएंगे जिससे गुजरकर ही कोई अंदर जा सकेगा.