69000 शिक्षक भर्ती: प्रदर्शन कर रही महिला अभ्यर्थी की बिगड़ी तबीयत, जानें फिर क्या हुआ?
9000 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी हाईकोर्ट के फैसले को लागू कराने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशालय के सामने धरने पर बैठे हैं. जानें इस मामले का पूरा विवरण.
ADVERTISEMENT

UP 69000 Teacher Recruitment News
UP 69000 Teacher Recruitment News: 69000 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी हाईकोर्ट लखनऊ की डबल बेंच के फैसले को लागू कराने की मांग को लेकर मंगलवार को बेसिक शिक्षा निदेशालय के सामने धरने पर बैठ गए. अभ्यर्थियों का कहना है कि कोर्ट का जो फैसला आया है, सरकार को उसे जल्द से जल्द लागू करना चाहिए. उनकी मुख्य मांग है कि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्याय मिले और उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ हो. जब तक उन्हें नियुक्ति नहीं मिलती, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा.
