लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ: SUV की खिड़की पर रिक्शे वाले को लटकाया, जब तक गिर न गया दौड़ती रही कार, हुई मौत

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल्ली के कंझावला जैसी एक वारदात सामने आई है. लखनऊ में एक कार सवार युवक ने ई…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल्ली के कंझावला जैसी एक वारदात सामने आई है. लखनऊ में एक कार सवार युवक ने ई रिक्शा चालक को गाड़ी पर लटका कर घसीटा. रिक्शा चालक गाड़ी रोकने की गुहार लगाता रहा, लेकिन युवक ने कार नहीं रोकी. कार से गिरने के कारण रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई है. बता दें कि पहले एसयूवी ने रिक्शा चालक को टक्कर मारी, इसके बाद रिक्शा चालक उछलकर खिड़की पर लटक गया. फिर एसयूवी नहीं रूकी और उसे लटकाते हुए तेज रफ्तार से ले जा रही थी. थोड़ी दूर जाकर रिक्शा चालक सड़क पर गिरा और मौत हो गई.