लखनऊ: गेम खेलने को लेकर 10 साल की बेटी को मां ने डांटा, नाराज मासूम ने उठा लिया खौफनाक कदम
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 10 साल की मासूम ने मां द्वारा डांट…
ADVERTISEMENT

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 10 साल की मासूम ने मां द्वारा डांट लगाने के बाद कथित तौर से आत्महत्या कर ली. बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची को ऑनलाइन वीडियो गेम खेलने की आदत थी, जिसकों लेकर मां ने उसे डांट दिया था. इस बात से नाराज बच्ची ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या ही कर ली.