लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ: छेड़छाड़ से परेशान 8वीं की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया, परिजन पहुंचे थाने

लखनऊ में 8वीं की एक छात्रा ने एक युवक की छेड़छाड़ की करतूतों से परेशान होकर स्कूल जाना ही छोड़ दिया था. युवक अक्सर नाबालिग…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

लखनऊ में 8वीं की एक छात्रा ने एक युवक की छेड़छाड़ की करतूतों से परेशान होकर स्कूल जाना ही छोड़ दिया था. युवक अक्सर नाबालिग को स्कूल जाते समय छेड़ता था. इधर कुछ दिनों के बाद छात्रा ने हिम्मत जुटाकर स्कूल जाने की सोची. वो जैसे ही घर से निकली आरोपी ने पीछा करते हुए फिर उसे छेड़ा. तब परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.