लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ: घर के बाहर भाई-बहन पर आवारा कुत्तों के झुंड का हमला, एक की मौत, जानें दूसरे का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ में घर के बाहर खेल…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ में घर के बाहर खेल रहे भाई-बहन पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया. खबर है कि करीब 20-22 कुत्तों ने दोनों को नोच-नोच कर घायल कर दिया. इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां लड़के की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन की हालत गंभीर है. घटना से नाराज परिजनों ने रोड जाम कर जमकर प्रदर्शन किया और नगर निगम के अधिकारी सहित मेयर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही.