लेटेस्ट न्यूज़

महिला से 60 लाख लूटने वाले विष्णु गुप्ता को पकड़ने गई पुलिस तो उसने छोड़ दिए पालतू कुत्ते, आगे जो हुआ उसे जान हिल जाएंगे

Kanpur Crime News: कानपुर पुलिस ने उस फ्रॉड आदमी को गिरफ्तार किया है जिसने महिला से 60 लाख रुपये ठगे थे. पुलिस जब अरेस्ट करने पहुंची तो आरोपी ने अपने पालतू कुत्ते छोड़ दिए.

ADVERTISEMENT

Kanpur Crime News
Kanpur Crime News
social share
google news

Kanpur Crime News: मेट्रिमोनियल साइट पर जज बनकर भरोसा जीतने और नर्सिंग ऑफिसर से करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नवाबगंज से पकड़े गए इस शख्स ने करीब 60 लाख रुपए हड़प लिए थे. आरोपी के साथ उसकी कथित पत्नी को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फर्जी प्रोफाइल बनाकर केजीएमयू की नर्सिंग अधिकारी से संपर्क किया. खुद को जज बताते हुए उसने महीनों बातचीत की और शादी का प्रस्ताव रखा. महिला का विश्वास जीतने के बाद लग्जरी कार दिलाने का झांसा देकर करीब 59.50 लाख रुपए ले लिए.