लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर का यह शख्स कीचड़ वाले पानी में लेटा… एक पिता ने अपनी बच्ची के लिए ऐसा क्यों किया? कहानी रुला देगी आपको

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नजर आ रहा एक पिता बीच सड़क पर कीचड़ वाले पानी में लेटकर अनोखा प्रदर्शन कर रहा है.

ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नजर आ रहा एक पिता बीच सड़क पर कीचड़ वाले पानी में लेटकर अनोखा प्रदर्शन कर रहा है. इसकी मांग सिर्फ इतनी है कि बच्चों के स्कूल जानें वाली ये रोड ठीक हो जाए, जिससे कोई अनहोनी ना घटे. व्यक्ति का कहना है वह सांसद, विधायक और मंत्री सभी से रोड बनाने की बात कर चुका है. लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. ऐसे में वह थक हार कर इस तरह से प्रदर्शन करने के लिए मजबूर है ताकि प्रशासन के लोग उसकी बात को समझ सकें.