लेटेस्ट न्यूज़

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का कानपुर में हुआ रिहर्सल, जानें कैसी थी व्यवस्था?

उत्तर प्रदेश में 23 से 31 अगस्त के बीच होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. पिछली परीक्षा में पेपर लीक के बाद प्रशासन सतर्क है. 

ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News
social share
Google CTA

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में 23 से 31 अगस्त के बीच पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. पिछली परीक्षा के दौरान पेपर आउट होने की घटना ने राज्य सरकार की छवि को धूमिल किया था, जिसके बाद इस बार परीक्षा को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हैं. कानपुर प्रशासन ने परीक्षा से पहले सुरक्षा की विशेष तैयारी की है.